फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद की चेयरमैन नजाकत खातून के प्रतिनिधि हाजी रजा द्वारा गुरूवार को जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं गयी। विभिन्न मामलों से सम्बन्धित उन्नीस शिकायतें प्राप्त हुयीं। जिसमें दस शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों से ईमानदारी से करने की हिदायत दी गयी।
नगर पालिका परिषद के सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी उमड़े। दाखिल खारिज, नाला निर्माण, नाला सफाई, पुलिया निर्माण से सम्बन्धित लगभग उन्नीस शिकायतें दर्ज की गयीं। जिसमें दस शिकायतों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने त्वरित निस्तारण कर दिया। जनता दरबार में सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से चेयरमैन प्रतिनिधि को रूबरू कराया। हाजी रजा ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण करने में नगर पालिका परिषद कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होने कहा कि सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पालिका कार्य कर रही है। उन्होने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया कि शेष शिकायतों का निस्तारण ईमानदारी से किया जाये। किसी भी पीड़ित को बार-बार पालिका के चक्कर न लगवाये जायें। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, दिनेश तिवारी खलीफा, शादाब अहमद, अयाज अहमद राहत, पुत्तन लाल, रामू कुमार, राजेश मौर्या, दिवाकर अवस्थी, ऐनुल आब्दीन हुमायूं, अरूण यादव के अलावा पालिका के विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें